फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड- कास्य पदक जीतकर लौटी साइमा का विद्यालय में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड विजेता का स्वागत
विज्ञापन

शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा साइमा ने प्रतापगढ़ में गोल्ड और पंजाब के फगवाड़ा में कांस्य पदक जीतकर कालेज पहुंचने पर स्वागत किया। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्रा साइमा ने प्रतापगढ़ में इंद्रा जगदीश मेमोरियल 18 वीं सब जूनियर स्टेट वुश चैंपियनशिप 2018 में गोल्ड मेडल तथा लवली प्रोफेेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब में वशु राष्ट्रीय स्तर टूर्नामेंट में कांस्य पदक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय लौटने पर कॉलेज अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामनाथ, शिवकुमार, घनश्याम वशिष्ठ, फूल कुमार, मनोज शर्मा, मोहित कुमार, प्रवेंद्र तोमर, अक्षय जिंदल, सुमन शर्मा, अनिल कुमार, घनश्याम सारस्वत, लक्ष्मी गोयल, अजंली जैन, सतीश आत्रेय, अमित कुमार, मोहित मितल, लोकेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें