फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत पदक जीतकर लौटी शामली की निशा चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली की निशा ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

शामली। बागपत में पांच जनवरी से छह जनवरी तक आयोजित विजयी भव विद्यापीठ ओपन ताइक्वांडो चैलेंजर ट्रॉफी 2019 में बीएसएम स्कूल की छात्रा निशा चौधरी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कक्षा नौ की छात्रा निशा चौधरी ने रजत पदक प्राप्त कर कामयाबी दर्ज की। विजयी भव विद्यापीठ बड़ौत में ओपन ताइक्वांडो चेलैंजर ट्रॉफी 2019 का आयोजन डिस्ट्रिक ताइकवांडो एसोसिएशन बागपत की ओर से किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अधिकतर सभी जिलों के लगभग नौ सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कक्षा नौ की छात्रा निशा चौधरी ने मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक प्राप्त कर कामयाबी दर्ज की। छात्रा निशा चौधरी ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार व मेडल जीतकर अपने अभिभावकों विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है। इस उपलब्धि हेतु ‘बागपत ताइक्वांडो एशोसिएशन’ द्वारा मेडल पहनाकर छात्रा को सम्मानित किया। विद्यालय आगमन पर स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, कोच विकास सैनी ने निशा चौधरी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें