फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस चर्च में क्रिसमस-डे पर हुई विशेष प्रार्थना सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस चर्च में विशेष प्रार्थना सभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। क्रिसमस डे पर सेंट फ्रांसिस चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
सोमवार रात को सेंट फ्रांसिस चर्च में हुई प्रार्थना सभा में शहर व आसपास के ईसाई परिवार शामिल हुए। मेरठ के सरधना में स्थित ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च से आए फादर अशोक ने शामली सेंट फ्रांसिस चर्च के फादर बिजू और फादर चिट्टू के साथ विशेष प्रार्थना सभा कराई। विशेष प्रार्थना सभा में कहा कि प्रभु यीशु नई ज्योति बनकर धरती पर परमेश्वर व इंसान के बीच संबंध स्थापित करने के रूप में आए हैं। फादर ने कहा क्रिसमस यीशु के जन्मदिन पर मिलन और खुशियां बांटने का त्योहार है। विशेष प्रार्थना सभा में सेंट फ्रांसिस स्कूल समेत, शामली, कैराना, झिंझाना और अन्य कस्बों से ईसाई धर्म के मानने वाले चर्च में पहुंचे। सभा में फादर ने सभी धर्मों, वर्गों व देश दुनिया में सुख शांति की प्रार्थना कराई। प्रार्थना सभा के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। अगले दिन मंगलवार को क्रिसमस-डे पर स्कूल के छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों ने फादर तथा सिस्टर व अन्य को बधाई देने पहुंचे। उधर, शहर के सिब अबेकस पर क्रिसमस डे पर सेंटा बनकर बच्चों को खुशियां बांटी। डायरेक्टर मृदुला जैन ने बच्चों को जंग फूड का सेवन न करके हरी सब्जियां खाने की सलाह दी। इससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा होगा। बच्चों को हमेशा सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें