ट्रक ने बाइक सवार को कुचला गंभीर
बाबरी। हिंडन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाभवन निवासी केशो पुत्र रघबीरा बाइक से अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के शाहपुर काकड़ा गांव गया था। काकड़ा से वापस लौटते वक्त जब वह बाबरी पहुंचा तो थानाभवन शुगर मिल से गन्ना डालकर वापस आ रहे ट्रक ने केशो की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को उठाकर थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगेे की कार्रवाई की जाएगी।