शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच के संरक्षक व शामली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को ज्ञापन देकर अवगत बताया कैराना लोकसभा क्षेत्र कैराना से शुरू होकर सहारनपुर जिले की सरसावा तक फैला हुआ है। शामली जिले के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कठिनाईयों को सामना करना पड़ता है। उच्च शिक्षा विचार मंच शामली के जयवीर कुड़ाना के नेतृत्व में शामली जिले में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। शामली में खासतौर में उच्च शिक्षा की समस्याएं है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शामली से सात किमी तक भूमि उपलब्ध है। ऐसे में शामली जिले में विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाए। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने कृषि मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि शामली शहर में गोवंश सड़कों पर घूमते रहते है। शामली नगर में गोशाला निर्माण कराने की मांग की है।