फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाहपुर के लोग एसडीएम से मिले सड़क का ढलान यथावत रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। क्षेत्र के दरगाहपुर गांव के लोगों ने एसडीएम ऊन को एक शिकायती पत्र भेजकर सड़क का ढलान यथावत रखने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दरगाहपुर गांव के कविंद्र, परवीन, राम कुमार, जितेंद्र, परविंदर, सुभाष, राजेंद्र आदि ने एसडीएम केपी तोमर को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि दरगाहपुर में ग्राम प्रधान सड़क का निर्माण करा रहा है, अब प्रधान कुछ लोगों के दबाव में नाली का ढलान दक्षिण दिशा में तथा सड़क की ऊंचाई दो फुट ऊपर कर बनवाना चाहता है, जबकि नालियों का ढलान पहले से ही उत्तर दिशा की है ढलान के कारण दर्जनों मकान सड़क से नीचे हो जाएंगे। उनमें जलभराव होने लगेगा। ग्राम प्रधान सड़क का ढलान विपरीत दिशा में करना चाहता है, जिससे सड़क किनारे बने मकानों में जलभराव की समस्या हो जाएगी। गांव की सड़क का ढलान यथावत करवाने की मांग की है। उधर कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी अजय गिरी ने एसडीएम कृष्ण पाल तोमर को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि खेत के पड़ोसी उसे खेत की मेढ़ बांधने नहीं दे रहे हैं जिस कारण उसकी फसल सूख गई है। शिकायत में अपने खेत की मेढ़ लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें