थानाभवन। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी चुन्नीलाल ने खंड विकास अधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोगों के बैठने के लिए सीटें आवंटित कराई गई थी। लेकिन पूरे क्षेत्र में अकेला रसीदगढ़, नौजल- नौजली ऐसी ग्राम पंचायत है जहां ग्राम पंचायत की ओर से एक भी सीट नहीं लगवाई गई। उन्होंने इस मामले में बड़ी धांधली होने का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।