शामली। जिला स्तरीय तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ रविवार को होगा। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली के प्रधानाचार्य स्काउट गाइड के जिला सचिव डाक्टर हीरा सिंह ने बताया कि 30 सितंबर से तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन झिंझाना रोड स्थित बीएसएम स्कूल में होगा। रैली में जनपद के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के 800 छात्र-छात्रा प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्च पास्ट के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी अजय प्रताप सिंह व अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक रहेंगी।