कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पर स्वच्छता के तहत स्टाफ को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात कस्बा के विभिन्न मोहल्लों एवं गलियों में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई, जिसमें पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के साथ-साथ पालिका कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, मोहम्मद कौसर, तासिम अली, इनाम हसन, राकेश कुमार, सुभाषचंद, असलम, अबसार अहमद, राजकुमार, रविकांत और रविंद्र आदि मौजूद रहे।