जलालाबाद।
जलालाबाद नगर पंचायत ने प्रतिबंधित प्लास्टिक, थर्माकोल व पॉलिथीन बैग के खिलाफ कस्बे में चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों से जुर्माना वसूला।
शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी व पुलिस स्टाफ को साथ लेकर कस्बे के नया बाजार, बस स्टैंड रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक कैरी बैग, थर्माकोल के गिलास, पत्तल, चंमच आदि को जब्त किया। वहीं नगर पंचायत की टीम ने दुकानदारों के चालान काटते हुए तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। रघुवीर सिंह पचीशिया, सोमप्रकाश, नौशाद से जुर्माना वसूला। इस दौरान वरिष्ट बाबू विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र चौहान, पवन कुमार, आशुतोष शर्मा, प्रदीप शर्मा, कलीम अहमद, निसार अहमद आदि रहे ।