कैराना।
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी में कमी होने पर कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 31,342 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे जलस्तर बढ़कर 229.90 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम हुआ, जिसके चलते मंगलवार दोपहर 18,542 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि शाम छह बजे तक 5489 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गया। बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर घटकर 229.85 मीटर पर आ गया। उधर, हथिनीकुंड कंट्रोल रूम पर तैनात ऑपरेटर राजाराम ने बताया कि बुधवार को यमुना नदी में सुबह नौ बजे पानी की मात्रा 14,602 क्यूसेक रही। जो बाद में 12 बजे घटकर 10 हजार क्यूसेक हो गई। यमुना नदी का जलस्तर रात तक और कम होने की संभावना है।