कैराना। पानीपत रोड पर टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव फुगाना निवासी कृष्ण (30) रविवार को अपनी पत्नी के साथ रक्षा बंधन मनाने के लिए कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा गया था। वहां से अपने साले सुनील और भाई सोहनवीर के साथ रविवार शाम सात बजे वह बाइक से मवी गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आते पानीपत रोड क्रास करने के बाद पानीपत की तरफ से आ रह टैंकर ने टक्कर मार दी। सुनील और सोहनवीर सड़क के एक तरफ जा गिरे, जबकि कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कैराना पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते कृष्ण को शामली सीएचसी भेज दिया गया। वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। कृष्ण की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।