कांधला।
अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित समाज के लोगों ने रालोद के बैनर तले प्रदर्शन कर सांसद का पुतला फूंका।
दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से जाट समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार को रालोद के बैनर तले जाट समाज के लोगों ने कांधला बुढ़ाना मार्ग गांव डांगरौल बस स्टेंड पर सांसद का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। अनुज जावला ने कहा कि भाजपा सरकार की अपने कारनामों के चलते अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा सरकार में मजदूर , किसान, के साथ ही सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। चेतावनी दी कि आने वाले 2019 के चुनाव में भाजपा को इसका जवाब दिया जाएगा। रालोद नेता राजन जावला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किए कोई वादे पूरे नहीं किए हैं, लोगों को मूर्ख बनाकर अपने स्वार्थ के लिए आपस में लड़ाकर राजनीति की गई है। मौके पर मोंटी, सोनू, मदन, मिट्ठू, अनिकेत, अंकित, निखिल, अनिल, सुरेश, जबरसिंह, रवि, विशू, उज्जवल आदि लोग मौजूद रहे।