चार सौ लोगों तक पहुंचा सरकारी योजनाओं का लाभ
थानाभवन।
पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों के लिए नगर पंचायत की ओर से कस्बेभर में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अब तक नगर पंचायत की टीम द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित चार सौ लोगों के आवेदन कराए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि अभियान में उन लोगों का सर्वे में उन लोगों का चयन किया जा रहा है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्घावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिला है, जबकि उक्त लोग पात्रता के दायरे में आते हैं। अभी तक चार वार्डों में सर्वे चल रहा है।