फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर सफाई और पथ प्रकाश के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांवड़ यात्रा के लिए नगर पालिका परिषद कैराना कमर कस ली है। शुक्रवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में हुई बैठक में चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार समस्या नहीं होनी चाहिए। कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था सुचारुरखने में कोई कसर बाकी न रहे। उन्होंने कहा कि शामली बाईपास से लेकर पानीपत-खटीमा बाईपास तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यमुना ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही, मार्ग पर रस्सी बांधकर डिवाइडर व्यवस्था और मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। पीयूष आश्रम, पब्लिक इंटर कॉलेज, यमुना ब्रिज पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जाकिर लाइब्रेरी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। चेयरमैन ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पब्लिक इंटर कॉलेज, यमुन ब्रिज पर सफाई व्यवस्था के लिए 12-12 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी चेताया। बैठक में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, उमेश कुमार, सूरज कुमार शर्मा, राकेश कुमार, तासिम अली, इनाम हसन, सुभाष चंद, राजकुमार, असलम और अबसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें