शामली। अखिल भारतीय मानवाधिकार निरागनी समिति की ओर से चलाए जा रहे नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का समापन करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए है। गरीब बच्चों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समिति द्वारा शहर के हनुमान रोड पर सांई कंप्यूटर सेंटर पर नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुशील कपिला ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए है।