कांधला। गांव गंगेरू के ग्रामीण उम्मेद, रफाउल, सुलेमान, उम्मेद, कालू, शहजाद, यामीन, सरवर आदि के अनुसार गांव में दर्जन भर से अधिक मीट व्यापारी दुकान करते है। इनमें से कई लोगों के पास लाइसेंस के मानक पूरे नहीं है। ये लोग कैराना मीट फैक्ट्री से 20 से 30 किलो मीट लाने के बाद गांव में अवैध रूप से मीट कटान करने के बाद सप्लाई का काम करते है। इसके कारण गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन गांव में अवैध कटान की शिकायत होने पर निर्दोष लोगों को पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है। ग्रामीणों ने संबधित अधिकारी के साथ ही एसपी शामली को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।