निधन पर शोक जताया
शामली। मोहल्ला बनखंडी मेें सपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास पर आयोजित शोक सभा आयोजित की गई। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति के पिता छोटे लाल प्रजापति के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संजय उपाध्याय, प्रदीप बेनीवाल, कुलदीप तोमर, रविद्र जोगी, राजेंद्र कश्यप, बनवारी प्रजापति, नौशाद, जसवीर, मुनीम, सतवीरपाल, रहीश मिर्जा, इरफान अली आदि मौजूद।