शामली। सेंट आरसी स्कूल के छात्र प्रणव सिंघल ने सीबीएसई हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र के पिता उमेश कुमार बैट्री इनवर्टर की दुकान करते है। माता बबली गृहणी है। बड़ा भाई राज सिंघल सेंट आरसी स्कूल में ही इस बार कक्षा 12 में आया है। छात्र ने बताया कि उसने यह सफलता प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करके प्राप्त की है। उनका सपना शुरू से ही डॉक्टर बनने का है। वह एक बड़ा डॉक्टर बनकर गरीब लोगों का इजाज करूंगा। वह सरकारी डॉक्टर बनना चाहता है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया। छात्र एथलीट भी है। शरीर को फिट रखने के लिए वह प्रतिदिन दौड़ लगाता है।