कार्य से विरत रहे वकील
कैराना। बार भवन कैराना में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे।