फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने रैैली निकालकर किया जागरूक
विज्ञापन

शामली।
सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शहर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एआरटीओ ने शहर के वीवी कॉलेज से किया।
शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स भी उपस्थित रहे। रैली का शुभारंभ शहर के वीवी इंटर कॉलेज से एआरटीओ मुंशीलाल, कॉलेज प्राचार्य एसके आर्य और सुबेदार मेजर नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसकेबाद रैली शहर के वीवी रोड, शिवचौक, धीमानपुरा फाटक, टंकी रोड, माजरा रोड, भिक्की मोड़ से होते हुए कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर जोर से नारे लगाते हुए लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगानेे, कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, मोबाइल का प्रयोग न करने की हिदायत दी। इस दौरान मनोज शर्मा, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, अमर सिंह, राजेश, विजय कुमार, प्रदीप आर्य , रजनीश कौरी के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें