कैराना। कैराना पानीपत रोड पर रोजाना दर्जनों डग्गामार जीपें दौड़ती हैं। जीपे सड़क किनारे खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। जिस कारण शामली व कांधला बस स्टैंड पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को एएसपी कांधला तिराहे पर पहुंचे तो वहां डग्गामार जीपों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए एक डग्गामार जीप को पकड़ कर सीज कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा पकड़ी गई जीप को कोतवाली ले आयी। वही कोतवाली में जीप को छुड़ाने वालों का ताता लगा रहा। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि अवैध रूप से चल रही जीप को सीज कर दिया गया हैं।