गंगेरू में शिविर लगाने की मांग
कैराना। गांव गंगेरू में दूषित पानी पीने से लोगों में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।
कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम गंगेरू निवासी समाजसेवी नीरज चौहान एडवोकेट ने कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में सरकारी हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है, जिस कारण लोगों में कैंसर और अन्य बीमारियां फैल रही हैं। बीमारियों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, तो बहुत से ग्रामीण बीमारी से घिरे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी रोकथाम नहीं की जा रही है।