मुकदमों की प्रभावी पैरवी करें
शामली। डीएम ने कहा कि शासकीय अधिवक्ता मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कठोर सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। अपराधियों को लंबी अवधि के लिए जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने हेतु मुकदमों की पैरवी करे। बैठक में एडीएम केबी सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, दुष्यंत मौर्य, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन, सीओ राजेश तिवारी आदि उपस्थित थे।