फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतनारायण शिक्षक संघ ने जानी शिक्षकों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के प्रदेशीय अधिकारियों के साथ मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कमरों में घूमकर शिक्षकों की समस्याएं जानी और संगठन की नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, जिलाध्यक्ष डाक्टर अनुराग शर्मा, जिला मंत्री नीरज बेनीवाल, जिला संयोजक प्रदीप मलिक, महिला जिला उपाध्यक्ष सरोज मलिक ने बताया कि किस प्रकार संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 14-15 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर में होगा। संगठन की आठ मुख्य मांगें थी जो मान ली गई है और पुुुरानी पेंशन बहाली की मांग पर संघ संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र हुड्डा, अनुज राठी, रवि पंवार, राजनाथ सिंह, अर्जुन राम, नीरज कुमार, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें