किसान वासिद अली खान का सम्मान
शामली। जिले के गांव टपराना निवासी किसान वासिद अली खान को करनाल में आयोजित किसान मेले में उत्कृष्ट किसान पुरस्कार मिला। उन्हें यह पुरस्कार गन्ना प्रजाति 0238 का प्रति एकड़ 700 क्विंटल उत्पादन पर मिला है। किसान मेले का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल में हुआ था। वासिद अली खान ने बताया कि किसान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कोयंबटूर के निदेशक की ओर से उत्कृष्ट किसान पुरस्कार दिया गया है। गन्ना प्रजाति 0238 प्रति एकड़ 700 क्विंटल पैदावार करने पर उन्हें यह पुरस्कार मिला।