शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में मंगलवार से यूजी और पीजी कोर्सों की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जनपद के आरके पीजी कॉलेज प्राचार्य ने कुछ नियम बनाएं है। प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि सभी परीक्षाओं में रेग्यूलर और प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर केवल चप्पल या फिर सैंडल पहनकर ही आए। कोई भी परीक्षार्थी जूते और मौजे पहनकर न आए। कॉलेज परिसर में मोबाइल न लाने की हिदायत दी। किसी भी परीक्षार्थी का मोबाइल कॉलेज में जमा नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से बिना सख्ताई के ही सभी नियमों का पालन करने की अपील की।