शामली। होली और दुल्हेंडी पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे रहेगी। साथ ही एक मार्च को विद्युत निगम के बकाया बिल जमा कराने वाले कैश काउंटर भी खुले रहेंगे। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि फरवरी में 19 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र नौ करोड़ रुपये वसूली हो पाई है। इसी वजह से होली पर भी कैश काउंटर खोले रखने का निर्णय लिया गया है।