शामली। आदर्श प्राथमिक स्कूल नंबर एक में दिव्यांगता परीक्षण कैंप लगाया गया। शुभारंभ नगर पंचायत बनत चेयरमैन राजीव कुमार और डायट प्राचार्य भीम सिंह ने फीता काटकर किया। कैंप में शामली ब्लाक के बच्चों ने पहुंचकर अपना परीक्षण कराया। 74 बच्चों को विशिष्ट आवश्यकता वाले यंत्रों का वितरण किया गया। जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कैलिपर, हियरिंग किट दी गई। कंपनी एलिम्को के प्रतिनिधि डाक्टर शिवपूजन द्विवेदी ने बच्चों को उपकरण के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए प्रशिक्षित किया। इस दौरान जिला समन्वयक सुधीर कुमार, नसीम अहमद, बबलू, योगेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, अखिलेश यादव, चंद्रबीर, मनोज कुमार, धीरेंद्र, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।