शामली। रविवार को शादी-विवाह अधिक होने के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम लग गया। जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई। रविवार के दिन मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा व दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शादी-विवाह की तिथि रविवार को अधिक होने के कारण शहर में जाम लगा रहा। वीवी इंटर कालेज रोड नाले की पटरी के पास दुल्हा-दुल्हन की कारें फूल मालाओं से सजनी शुरू हो गई थी। शहर के विजय चौक, अजंता चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, शिव चौक, धीमानपुरा, गुरुद्वारा तिराहे तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। घंटों शहर में जाम की स्थिति रहने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सवारियों को शहर में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।