कैराना। ऊंचागांव स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में अटेवा की बैठक हुई। इसमें कई राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल होनी चाहिए। नई पेंशन योजना में भी बहुत सी त्रुटियां हैं, जिनके ठीक कराने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करानी होगी। जिला संयोजक नवनीत कुमार ने मांग पूरी न होने तथा समस्या का निराकरण नहीं होने पर 30 अप्रैल को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बैठक में विजय, लालचंद, गुलाब, वासिल अली, हारून, नाजिम, पीयूष, नीलम, तंजीम, गजानंद आदि मौजूद रहे।