शराब के साथ गिरफ्तार
चौसाना। पुलिस ने थानाभवन मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार को पकड़ा, जिसमें तलाशी के दौरान 15 पेटी देशी शराब मिली। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को भी हिरासत में लिया है। सभी पकडेे़ गए आरोपी हरियाणा के हैं। पुलिस ने पकडे़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। शनिवार की देर रात को पुलिस ने एसपी अजयपाल शर्मा के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें सभी वाहनों को सघनता के साथ चेक किया जा रहा था। उसी दौरान एक सफेद रंग की कार को बिड़ौली की ओर से आता देख पुलिस ने कार को रोका, जिसके बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को 15 पेटी देशी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। पुलिस ने कार में सवार प्रिंस पुत्र सुनील, सुमित पुत्र रोहताश व गौरव पुत्र शीशपाल निवासी अरडाना थाना असंद जिला करनाल को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि शराब को सहारनपुर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि पकड़े गए शराब तस्कर हरियाणा से शराब को लाकर बेचते थे। सभी को जेल भेज दिया है।