फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर गंदगी मिलने से नाराज हुए सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जलालाबाद पीएचसी पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सीएमओ ने साफ-सफाई सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. राजकुमारर जलालाबाद पीएचसी में पहुंचे। उन्होंने पीएचसी प्रभारी विक्रम कुमार से दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्ड, लैब का निरीक्षण किया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्हें वहां साफ-सफाई नहीं मिली। जिस पर सीएमओ नाराज दिखाई दिए। उन्होंने तभी डाक्टर को परिसर में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जलालाबाद पीएचसी में बन रहे कर्मचारियों के आवासों के बारे में जानकारी ली और सब सेंटर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में जेई निर्माण स्वास्थ्य विभाग ऋषिपाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें