फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ के जवानों ने कस्बें में किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। संवेदनशील स्थानों और मुख्य चौराहों पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस और आरएएफ के जवानों ने पैदल मार्च किया। नागरिकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जवानों ने नया बजार, पाल मार्केट, बंबा चौक, खरादियान, भाई जान चौक, कटेहरा चौक, नीलगरान चौक, मोती बजार, आईटीआई , इंद्रा गेट, रोडवेज बस स्टैंड आदि मुख्य स्थानों पर पैदल मार्च किया। आरएएफ बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अश्वनी कुमार सिंह की अगुवाई में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान एसओ थानाभवन कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी, एसआई, संदीप कुमार आदि अधिकारी साथ रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के हसनपुर लुहारी, मसावी, भैसानी, कादरगढ़ आदि स्थानों में भी पैदल मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें