शामली। राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष अभिनव शर्मा और मयंक बालियान के नेतृत्व में आरके पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकरप्राचार्य अरविंद कुमार से मिले। ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की। प्राचार्य ने बताया कि अभी विश्वविद्यालय से चुनाव कराने के कोई निर्देश नहीं मिला है। जैसे ही विश्वविद्यालय से कोई सूचना आती है तो सभी को कार्यक्रम की जानकारी दे दी जाएगी। इस दौरान जितेंद्र चौहान, ओम गुप्ता, रजत राठी, निशांत राठी, आदित्य नैन, गौरव, सिद्घार्थ, आकाश, लक्ष्य, पीयूष, बंटी, अजय खेवाल, सुमित, सागर आर्य, सुदेश, धीरज सैनी, रोहित, मोहित, मनीष आदि मौजूद रहे।