फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर वेद कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर के प्रथम चरण में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर प्रताप कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को स्वच्छता अभियान के प्रति भी जागरूक किया। द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर और लाइब्रेरी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान डाक्टर मंजू मगन, भूूपेंद्र, नीना छोकरा, बबली, दीपक, संगीता, गुंजन, अरविंद, भीष्म आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें