फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पखवाड़े का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन (शामली)। तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पखवाड़े का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों नारे, अहिंसा गीत, निबंध लेखन, लघु नाटिकाओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिंसा के खिलाफ संकल्प लेने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि सभी महिलाओं को एक जुट होकर दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, मानसिक हिंसा आदि पर रोक लगाने के लिए महिला सामख्या अच्छे कार्य कर रही है। महिला सामख्या को गांव-गांव जाकर सभी को जागरूक करना चाहिए । इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक तरन्नुम, रेखा, फरीदा, पूजा, सीमा, पिंकी, रेशमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें