फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एक परीक्षा केंद्र पर होगी पोलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। वर्ष 2018 की होने वाली पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 22 अप्रैल को परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। जिसमें दोनों पाली मेें अलग अलग ट्रेड्स में 800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश कुमार ने पत्र भेजकर वर्ष 2018 में 22 अप्रैल को होने वाली पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में केंद्र का चयन कर भेजने के निर्देश दिए थे। सुबह की पाली 9 से 12 बजे तक होगी जिसमें केवल ग्रुप ए के 500 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। वहीं द्वितीय पाली 2.30 से 5.30 तक होगी जिसमें अन्य पाठ्यक्रम की परीक्षा जिसमें ग्रुप बी से लेकर आई तक के 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें