शामली। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का 13 सूत्री मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर रोड हनुमान मंदिर बनत में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में संगठन की अध्यक्ष राकेश देवी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 10 नवंबर को धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 11 नवंबर को कांधला ब्लाक, 13 नवंबर को ऊन ब्लाक, 17 नवंबर को शामली ब्लाक, 22 नवंबर को कैराना ब्लाक, 29 नवंबर को थानाभवन ब्लाक में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बेमियादी धरने में मौसमी, नीलम, अरुणा रानी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, प्रीति, ऊषा, सरिता, साधना मौजूद रहीं।