शामली।
शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड तथा यातायात पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। एक टीम ने मनचलों की खबर ली तो दूसरी टीम ने यातायात नियम तोड़ रहे वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन पर बने पार्क में बैठ युवकों से पूछताछ की। टीम की प्रभारी एसआई नीमा गौतम ने मनचलों की खबर ली। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों के बाहर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। उधर यातायात पुलिस ने शहर में चौक चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों केे प्रति जागरूक करने के साथ ही कई वाहन चालकों के चालान किए।