फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई ने पाई विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों ने बहनों को उपहार दिए
विज्ञापन

थानाभवन। विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर परिवारों में दशहरा सजाकर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों के कान पर नोरते रखे। भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। व्यापारियों ने अपने बही-खातों का पूजन किया। उधर, रामलीला मैदान पर भगवान श्रीराम और रावण की युद्ध लीला के मंचन के पश्चात बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय मेला भी लगा, जिसमें भारी भीड़ रही। क्षेत्र के गांव नौजल, कुतुबगढ़, हरड़, मोरमाजरा, हसनपुर, भनेड़ा आदि में भी दशहरा पर्व पर पूजन कर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें