फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, नहीं जाग रहा विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। शामली बस स्टैंड पर हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के घरों के ऊपर से होकर गुजर रही है। जिसके लिए भाकियू भी पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। पीड़ित परिवारों ने विद्युत निगम से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। यह जर्जर विद्युत लाइन रविवार को एक इंटर कॉलेज के सामने टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लाइन को अलग करने की मांग की है। वहीं, एसडीओ अतुल यादव का कहना है कि चौसाना में आबादी क्षेत्र से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंतर्गत चल रही योजना के तहत इसको अलग कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें