फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शामली कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
मेरठ के मंडलायुक्त द्वारा नायब नाजिर के खिलाफ कार्रवाई कराने के कारण कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने विरोध प्रदर्शन का निर्णय किया। इसी के चलते बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान नायब नाजिर के खिलाफ असंवैधानिक रूप से कार्रवाई कराई, जबकि उसमें उनका कोई दोष नहीं था। कलक्ट्रेट में प्राइवेट लोगों से कार्य लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कलक्ट्रेट में कर्मचारियों का अभाव है, जिस कारण कार्य संपादित करने में दिक्कते आती हैं। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कुरबान अली ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ही काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें