मंत्री ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
थानाभवन। नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर दो बजे पहुंचे राज्यमंत्री सुरेश राणा ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर फरियादियों ने वेतन नहीं मिलने, दहेज उत्पीड़न व मुआवजे को लेकर मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने सभी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री के पहुंचते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया।