फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में फैली बीमारी, कई गोवंश की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

गोविंद गोशाला में बीमारी फैलने से कई गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। कस्बे के लोगों ने गोशाला में पशु चिकित्सा विभाग से कैंप लगाए जाने की मांग की है।
कस्बे की नई बस्ती कांधला देहात मुक्ति धाम की जमीन पर गोविंद गोशाला स्थित है। गोशाला में करीब 32 गोवंशीय पशु हैं। पिछले कई दिनों से गोशाला बीमारी फैलने से पशु बीमार चल रहे हैं। पशुचिकित्सक के द्वारा उपचार किए जाने पर भी बीमारी बढ़ती जा रही है। अन्य गोवंश भी इसकी चपेट में आ गए हैं। बीमारी से दो पशुओं की मौत हो चुकी है। गोवंशों की देखरेख कर रहे ब्रजवीर ने मामले की सूचना गोशाला के अध्यक्ष डॉक्टर रश्मिकांत को दी। रश्मिकांत की सूचना पर पहुुंचे पशु चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सहदेव सिंह ने टीम के साथ वहां पहुंचकर गोवंश का उचपार शुरू किया। उपचार के दौरान ही दो गोवंशों ने दम तोड़ दिया। कस्बे के लोगों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से गोशाला में कैंप लगाकर उपचार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें