फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक मिले एडीएम से, मांगो का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सुविधाओं से मोहताज है। उन्होंने पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने, रेलवे स्टेशन पर अलग से टिकट खिड़की की व्यवस्था कराने व सरकारी अस्पताल, बैंक, बिजली बिल जमा कराने में विशेष सुविधा दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन के बारे में जानकारी की। इस दौरान रामअवतार तायल, श्यामलाल शर्मा, संतोष कुमार संगल, विनोद कुमार अत्री, सरोज तोमर, श्याम सिंह फौजी, देवेंद्र आचार्य, डाक्टर सतपाल बागला, जनेश्वर दयाल बंसल और रामनाथ सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें