शामली।
हनुमान धाम अग्रसैन भवन में चल रहा योग प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को भी जारी रहा। शिविर में साधकों को डॉ. कुमुद शर्मा ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इसके साथ अनुलोम विलोम, कपालभांति व अन्य आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने सभी को नियमित योग कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अभिषेक शर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, वीना अग्रवाल, अनुराग शर्मा, शिवानी संगल, अनीता बंसल व हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।