फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रजबहा टूटने से 120 बीघा फसल डूबी

Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। मंगलवार रात सहारनपुर जिले का एक रजबहा ओवर फ्लो होने पर टूट जाने से अहमदपुर- अंबेहटा याकूबपुर गांव के 25 किसानों की 120 बीघा गेहूं-गन्ना और सरसों की फसल डूब गई। सूचना पर रात में ही किसानों ने मजदूरों की मदद से रजबहे को बंद कराया।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के रामपुर से लेकर शामली जिले के हरड़ फतेहपुर गांव तक रजबहा किसानों की फसल की सिंचाई के बनाया गया है। मंगलवार रात ढाई बजे के लगभग अहमदपुर और अंबेहटा याकूबपुर के बीच यह रजबहा ओवरफ्लो होकर टूट गया। रजबहा टूटने की सूचना पर दोनों गांवों के किसान मजदूरों को इकट्ठा कराकर रजबहे की मरम्मत में जुटे रहे। किसानों ने आनन-फानन में सिंचाई विभाग के अफसरों को मामले की जानकारी दी। पूरी रात के बाद बुधवार की सुबह आठ बजे रजबहा बंद हो पाया। रजबहा टूटने से अबेहटा याकूबपुर गांव के राजपाल, रामपाल, मोनू, विकास, सनसपाल, पूर्व प्रधान बबलू, जगपाल, बिमटी समेत 20 किसानों की गेहूं- गन्ना, सरसों की फसल जलमग्न हो गई है। रामपाल ने बताया कि गांव में लगभग 120 बीघा फसल पानी में डूब गई है।


रामपाल और राजपाल ने बताया कि गन्ने की बुआई के लिए खेत तैयार किया था। खेत में गन्ने की कांछी काटकर डाल दी गई थी, किंतु रात में रजबहा टूटने से खेत में पानी भर गया।
विज्ञापन

सिचाई विभाग के एई सुंदर सिंह ने बताया कि रजबहे के पानी को बुधवार सुबह बंद कराया गया है। भावसी रजबहे में कूड़ा भर हुआ है। कूड़े के कारण रजबहे और माइनर ओवरप्लो हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें