कैराना। दो दिन पहले गांव गंदराऊ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
शनिवार शाम गंदराऊ में खाली जमीन के विवाद में प्रधान पक्ष व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में ले लिया था। रविवार सुबह प्रधान के भतीजे शाहरुख द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष का असजद तथा गली में खेल रहा बालक फरहान घायल हो गया था। घायल के भाई आमिर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में रविवार शाम पुलिस ने एक पक्ष के आमिर, जुलफान, मेहरबान, अख्तर, इरशाद, इनाम,अरशद और दूसरे पक्ष के फुरकान, मेहरदीन, शहजाद, वासिल व इरफान निवासी का शांति भंग में चालान कर दिया।