शामली। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को करनाल रोड स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता श्यामलाल, महासचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव मित्तल, सचिव पद के लिए अधिवक्ता अविनाश संगल, कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता कदम सिंह का चुनाव किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।